देश में कोरोना संक्रमण के मामले 81 हजार से पार

Safety Shield of Corona sachkahoon

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,249 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 43330945 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक 196.45 करोड़ कोविड टीके दिये जा चुके हैं। देश में कोरोना सक्रिय रोगियों की संख्या 81,687 है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.19 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 3.94 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हुई है।

इसी के साथ देश में इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 524903 पर पहुंच गया है। देश में कोविड-19 से होने वाली मौतों की दर 1.21प्रतिशत है। इसी अवधि में 9862 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 42725055 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.60 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 3,10,623 कोविड परीक्षण किये गये हैं। देश में अब तक कुल 85.88 करोड़ कोविड परीक्षण किए गए हैं। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 302 बढ़कर 24915 हो गई है और 3356 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 7768958 तक पहुंच गया है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 147889 हो गया है।

राज्य में मृतकों का आंकड़ा 40057 पर स्थिर

केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामले 315 बढ़ने से इनकी संख्या 23460 रह गयी। वहीं, 2286 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6511136 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 69897 हो गया है। दिल्ली में सक्रिय मामले 220 बढ़कर 5595 हो गए हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 1162 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1892698 हो गई है। अभी तक इस महामारी से 26239 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में सक्रिय मामले 38 घटकर 1450 हो गये हैं। इस दौरान 86 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 3904577 हो गई है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 40057 पर स्थिर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।