हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home देश कोविड टीकाकरण...

    कोविड टीकाकरण में 141 करोड़ टीके लगे

    Corona Vaccination

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है और पिछले 24 घंटे में 66 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 141 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 66 लाख नौ हजार 113 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 141 करोड़ एक लाख 26 हजार 404 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड के नये संस्करण ओमिक्रॉन के 17 राज्यों में कुल 415 मामले सामने आयें है जिनमें 115 संक्रमण से मुक्त हो गये हैं।

    महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सर्वाधिक 108 मामले सामने आयें हैं। दिल्ली में 79 और गुजरात में 43 व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 7189 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी 77 हजार 32 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.22 प्रतिशत है। इसी अवधि में 7286 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 42 लाख 23 हजार 263 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.40 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 11 लाख 12 हजार 195 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 67 करोड़ 10 लाख 51 हजार 627 कोविड परीक्षण किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here