हमसे जुड़े

Follow us

35.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    कोरोना से विश्व में 32.37 लाख संक्रमित, 2.31 लाख की मौत

    Coronavirus

    बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। दुनियाभर में वैश्विक महामारी Coronavirus (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है और इससे विश्वभर में अब तक 231989 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 3237364 लोग संक्रमित हुए हैं। भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस संक्रमण से अब तक 35043 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1147 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 889 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं।

    इटली में इस महामारी के कारण अब तक 27967 लोगों की मौत | Coronavirus

    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गये आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना वायरस से दुनिया में सर्वाधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा यहां सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं। विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 10.69 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 62996 लोगों की मौत हो चुकी है।

    यूरोप में सबसे गंभीर रूप से प्रभावित देश इटली में इस महामारी के कारण अब तक 27967 लोगों की मौत हुई है और अब तक 205463 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन कोविड-19 के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 213435 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 24543 लोगों की इसके कारण मृत्यु हो चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।