हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More

    Mumbai Cylinder Blast: मुंबई में सिलेंडर ब्लास्ट, भड़की भयंकर आग से अफरा तफरी

    Mumbai Cylinder Blast

    Malwani Cylinder Blast Update: मुंबई। महानगर के मालवणी क्षेत्र में मंगलवार प्रातः एक चॉल में रसोई गैस सिलेंडर फटने से अफरातफरी मच गई। भारत माता विद्यालय के समीप स्थित आवासीय परिसर में सुबह लगभग 9:25 बजे हुए विस्फोट के बाद आग भड़क उठी। घटना में कम से कम सात लोग झुलस गए, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया। Mumbai Cylinder Blast

    सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन दल और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा आग पर नियंत्रण पाया। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव के कारण सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय नागरिकों की सहायता से घायलों को शीघ्र उपचार के लिए भेजा गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

    कोलकाता के नाजिराबाद के एक गोदाम में भीषण आग में आठ की मृत्यु

    उधर, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata Warehouse fire) के नाजिराबाद क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग में अब तक आठ लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार कई व्यक्ति अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राज्य अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग के महानिदेशक रणवीर कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर बताया कि प्राथमिक जांच में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले हैं और अग्नि सुरक्षा अनुमति भी उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    जानकारी के अनुसार, गोदाम में सोमवार तड़के लगभग तीन बजे आग लगी थी। वहां सूखे खाद्य पदार्थ, पैकेज्ड सामग्री और पेय पदार्थों का भंडारण किया जाता था। आग ने पास के दो अन्य गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे व्यापक क्षति हुई। संकरी गली में स्थित होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका व्यक्त की जा रही है। Mumbai Cylinder Blast