हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home खेल ICC Champions...

    ICC Champions Trophy 2025 : संन्यास ले चुके डेविड वॉर्नर ने जताई अब ये इच्छा!

    David Warner
    ICC Champions Trophy 2025 : संन्यास ले चुके डेविड वॉर्नर ने जताई अब ये इच्छा!

    ICC Champions Trophy 2025 : सिडनी (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे डेविड वॉर्नर ने अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में खेलने की इच्छा जाहिर की है। वॉर्नर ने सोशल मीडिया मंच इंस्ट्राग्राम पोस्ट पर लिखा, मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलता रहूंगा और अगर चुना जाता हूं तो चैम्पियंस ट्रॉफी में भी खेलने को तैयार हूं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने वॉर्नर की वापसी को लेकर कहा कि यह जानते हुए भी कि वह अभी भी क्रिकेट खेल रहा है, मुझे लगता है कि अब शायद कुछ अन्य लोगों को (एकदिवसीय में) अवसर देने का समय आ गया है। लेकिन, आप जानते हैं, डेविड दुनिया में कहीं न कहीं रन बनाते जा रहे हैं। तो आप कभी नहीं जानते कि यह अंत है। David Warner

    उल्लेखनीय है कि वॉर्नर ने अपने वनडे करियर का अंत 45.30 की औसत से 6932 रनों के साथ किया था जिसमें 22 शतक शामिल थे और वह इस मामले में रिकी पोंटिंग से ही पीछे हैं। वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से जनवरी में संन्यास लिया था और पिछले वर्ष एकदिवसीय विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने इसे भी अलविदा कह दिया लिया था, साथ जरुरत पड़ने पर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहने की बात कही थी। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया था। David Warner

    Rohit Sharma New Profile Pic : भारतीय टीम के कप्तान की नई प्रोफाइल पिक्चर से भड़के नेटिजन्स! कहा, ‘‘र…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here