हनोई। मध्य वियतनाम में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण 41 लोगों की मौत हो गई है जबकि नौ अन्य लोग लापता हैं। स्थानीय दैनिक वीएन एक्सप्रेस ने गुरुवार रात वियतनाम आपदा और डाइक प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से यह जानकारी दी। प्राधिकरण के मुताबिक बाढ़ से 167 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 52,000 से अधिक जलमग्न हो गए हैं, जबकि 13,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसलें नष्ट हो गयी है, लगभग 2,100 हेक्टेयर पेड़, 88 हेक्टेयर जलीय कृषि तथा 30,700 से अधिक पशुधन नष्ट हो गये हैं। सरकारी मीडिया के अनुसार, बाढ़ के कारण क्षेत्र में परिवहन सेवाएं बुरी तरह से बाधित हुई हैं तथा वियतनाम रेलवे कॉर्पोरेशन ने हाल के दिनों में 14 यात्री रेलगाड़ियों को निलंबित कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, बिजली कटौती से कई प्रांतों में 10 लाख से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं।
ताजा खबर
शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय में बैसाखी पर्व व अंबेडकर जयंती बड़े उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाई
गोलूवाला(सच कहूँ/सुरेन्द्...
राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के नौ ठिकानों पर ईडी ने की छापे मारे
जालंधर। पंजाब से आम आदमी ...
बाहरी दिल्ली में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में आग लगने से तीन लोगों की मौत
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली क...
सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
पटना: बिहार के राजनीतिक प...
मां ने कहा, मेरा बेटा एक दिन कुछ बड़ा करेगा, आज बनाई अन्तरराष्ट्रीय पहचान
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश...
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद में चढ़े शेयर बाजार
मुंबई। अमेरिका और ईरान के...















