Earthquake News: चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गये हालांकि जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 2.4 तीव्रता वाला यह भूकंप 00:39 बजे आया। भूकंप की तीव्रता कम ली क्योंकि कुछ लोगों ने कंपन महसूस किया और कुछ देर के लिए अपने घरों से बाहर निकले। अधिकांश लोगों को कोई कंपन महसूस नहीं हुआ। चंबा जिला भूकंपीय क्षेत्र ह्यवीह्ण के अंतर्गत आता है जो भारत में सर्वाधिक भूकंप-प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जहां कम तीव्रता के झटके नियमित महसूस किए जाते हैं। जिÞला अधिकारियों ने पुष्टि किया है कि स्थिति सामान्य बनी हुई है और किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। क्षेत्र की उच्च भूकंपीय संवेदनशीलता को देखते हुए निवासियों को सतर्क रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की सलाह दी गई है।
ताजा खबर
राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के नौ ठिकानों पर ईडी ने की छापे मारे
जालंधर। पंजाब से आम आदमी ...
बाहरी दिल्ली में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में आग लगने से तीन लोगों की मौत
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली क...
सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
पटना: बिहार के राजनीतिक प...
मां ने कहा, मेरा बेटा एक दिन कुछ बड़ा करेगा, आज बनाई अन्तरराष्ट्रीय पहचान
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश...
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद में चढ़े शेयर बाजार
मुंबई। अमेरिका और ईरान के...
अपराध के प्रति कड़ा रुख; भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ पंजाब के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मी
मोहाली। पंजाब पुलिस की मह...















