चंडीगढ़ के सेवादारों ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए किया रक्तदान
चंडीगढ़ (एम.के. शायना) डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मानवता भलाई कार्यों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसी के तहत वीरवार को चंडीगढ़ के सेवादारों मीरा इन्सां, रामकुमार इन्सां, जितेंद्र इन्सां और संदीप इन्सां ने चंडीगढ़ पीजीआई में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान किया। ब्लड समिति जिम्मेवार नितिन इन्सां ने बताया जैसे ही हमें पता चला कि मरीजों को ब्लड की सख्त जरूरत है तो हमारी ब्लड समिति टीम ने सेवादारों से संपर्क करके वहां सेवादारों को ब्लड डोनेशन के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि बड़ी खुशी होती है कि पूज्य गुरू जी ने सेवादारों के अंदर दूसरों के काम आने का जज्बा भरा है। यह सब पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा का कमाल है कि किसी भी जरूरतमंद की एक आवाज सुन डेरा प्रेमी उनका दु:ख दूर करने के लिए दौड़े चले जाते हैं। इस उपरांत पीड़ित मरीज के परिजनों ने रक्तदान करने आए सेवादारों व पूज्य गुरू जी का धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें:– करवा चौथ पर पूज्य गुरु जी के वचन | Saint Dr MSG Insan

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।