जरूरतमंद महिला के लिए फरिश्ता बने भीम इन्सां, रक्तदान कर बचाई जान

जरूरतमंद महिला के लिए फरिश्ता बने भीम इन्सां, रक्तदान कर बचाई जान

Published On

खगड़िया/बिहार, सच कहूँ न्यूज़। Blood Donation: मानवता की सेवा और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए भीम इन्सां ने पिंकी देवी के लिए रक्तदान किया। उन्होंने जरूरत के समय रक्त उपलब्ध करवाकर पीड़ित परिवार की मदद की और समाज को मानवता का संदेश दिया। जानकारी के अनुसार, पिंकी देवी, पत्नी बशिष्ठ कुमार, निवासी बरबिघा, बेगूसराय (बिहार) को रक्त की आवश्यकता थी। इसकी जानकारी मिलने पर भीम इन्सां, पुत्र रामराज इन्सां, निवासी गांव गढ़वन्नी, पोस्ट हथवन, थाना अलौली, जिला खगड़िया (बिहार) ने आगे आकर रक्तदान किया।

भीम इन्सां के इस सराहनीय प्रयास से जरूरतमंद परिवार को बड़ी मदद मिली। उनका यह कदम बताता है कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं, क्योंकि किसी जरूरतमंद को समय पर दिया गया रक्त उसके लिए जीवनदान साबित हो सकता है। रक्तदान महादान है और ऐसे सेवाभावी लोगों के प्रयास समाज में इंसानियत की भावना को मजबूत करते हैं।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts