Parali Fire News: रात दो बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी पराली में लगी आग, पूरा दिन सुलगती रही

जंक्शन में जिला परिवहन कार्यालय व महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के नजदीक हुआ हादसा

Published On

Parali Fire: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। जंक्शन में अबोहर मार्ग स्थित जिला परिवहन कार्यालय एवं श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के नजदीक शनिवार अल सुबह करीब 2 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी पराली में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी फैल गई कि पराली को सड़क किनारे फैलाना पड़ा। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और पानी की बौछारें डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने की घटना रात्रि करीब दो बजे हुई।

आग बुझाने के लिए पराली को ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकालकर सड़क किनारे फैला दिया गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक व अन्य लोग मौके से चले गए। शनिवार को भी पराली में लगी पूरी तरह नहीं बुझ पाई और उसमें से लगातार धुआं उठता रहा। सड़क किनारे बड़ी मात्रा में फैली सुलगती पराली और धुएं के कारण शनिवार को दिनभर इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पराली का कुछ हिस्सा सड़क पर भी पड़ा होने से यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी रही। अज्ञात कारणों से लगी आग के बाद पराली का ढेर काफी देर तक सुलगता रहा।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts