फिलहाल नहीं बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 10 दिन शुष्क रहने की संभावना

फतेहपुर सीकर में प्रदेश का सबसे कम 4.3 डिग्री तापमान दर्ज

Published On

हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। राजस्थान में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि प्रदेश के अधिकांश अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज हो रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान फतेहपुर (सीकर) में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आगामी 10 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान तापमान में भी विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts