हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    अति जरुरतमंद बच्चों को डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने वितरित की जर्सियां

    टिब्बी (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने शनिवार को यहां के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में 9 अति जरुरतमंद बच्चों को जर्सियां वितरित की। इस मौके पर जर्सियां वितरित कर बच्चों को पहनाई गई। इस मौके पर मौजूद पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि कुलवंत सिंह सुथार ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानवता भलाई के कार्यों में तत्पर रहने वाली डेरा सच्चा सौदा की कमेटी की तारीफ की जिन्होंने सर्दी को देखते अति जरुरतमंद बच्चों के लिए जर्सियों का वितरण किया।

    यह भी पढ़ें:– रक्तदान शिविर में 24 यूनिट रक्त संग्रहित

    प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह ने बच्चों को जर्सियां वितरित करने पर डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों का आभार व्यक्त किया। शनिवार को अति जरुरतमंद बच्चों को जर्सियां वितरित की गई। इससे पहले भी डेरा सच्चा सौदा की कमेटी ने 17 बच्चों को जरुरतमंद बच्चों को जर्सियां वितरित की। इस अवसर पर 25 मैंबर हैप्पी इन्सां, जिम्मेदार गुरुमुख सिंह इन्सां, सुभाष चन्द्र इन्सां मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here