हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ पीड़ित परिवार ...

    पीड़ित परिवार का सहारा बने डेरा सच्चा सौदा के सेवादार

    Welfare Work

    रायपुररानी (चरण सिंह)। जिला पंचकूला के गांव खेड़ी मे ब्लॉक रायपुररानी बरवाला कि साध-संगत ने एक जरूरतमंद परिवार की संकट की घड़ी में सहायता कर अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर फूल चढ़ाए। आपको बता दें कि गांव खेड़ी में गोमती देवी के बेटे का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था और उसे गंभीर चोटें आई।

    गांव खेड़ी की गोमती देवी का डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं द्वारा यह दुख देखा नहीं गया, और उन्होंने पीड़ित गोमती देवी को 9910 रुपए देकर आर्थिक सहायता की और भविष्य में भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। काबिले जिक्र है कि डेरा श्रद्धालु निस्वार्थ सेवा भावना से निरंतर 24 घंटे इंसानियत की सेवा के लिए तैयार रहते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here