भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Doctor Assault Case: करनाल जिले के घरौंडा में ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ कथित मारपीट के मामले को लेकर अब डॉक्टरों में रोष देखने को मिल रहा है। जिसके विरोध में शनिवार से भिवानी में ओपीडी सेवाएं बंद की गई। भिवानी में 130 में से 100 से अधिक डॉक्टर हड़ताल पर है। भिवानी में हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सकों ने एकत्रित होकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार से एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. नवीन घोष और पदाधिकारी डॉ. नंदिनी ने बताया कि होली के दिन घरौंडा में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ वहां के एसएचओ ने दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। Bhiwani News
आरोप है कि डॉक्टर को जबरन ड्यूटी से उठाकर थाने ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उस समय मौजूद पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे डॉक्टरों के अनुसार, जब जिला एसोसिएशन के पदाधिकारी थाने पहुंचे तो सभी संबंधित पुलिसकर्मी वहां से फरार हो चुके थे। इसके बाद एसोसिएशन के प्रतिनिधि एसपी और डीसी से भी मिले और पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी तक न तो आरोपित पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है और न ही उनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज की गई है, जिससे डॉक्टरों में भारी रोष है। वही डॉक्टरों ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अनिश्चिकालीन हड़ताल भी करेंगे। डॉक्टरों ने मांग की है कि मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। Bhiwani News
यह भी पढ़ें:– Capital Subsidy: पंजाब में पहली बार ‘कैपिटल सब्सिडी’ की शुरूआत: सीएम मान















