हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश दो महीने बाद ...

    दो महीने बाद घरेलू यात्री उड़ानें दुबारा शुरू

    Air India Express
    Air India Express : दिल्ली हवाई अड्डे पर अफरातफरी! ये है बड़ा कारण!

    नयी दिल्ली। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के मद्देनजर लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण दो महीने तक स्थगित रहने के बाद महामारी से बचाव के नये नियमों के साथ घरेलू यात्री विमान सेवा आज दुबारा शुरू हो गयी। दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान सुबह 4.45 बजे रवाना हुई। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-643 ने टर्मिनल-3 से पुणे के लिए उड़ान भरी। यह एयरबस का ए320 विमान है जिसके सुबह सात बजे पुणे पहुँचने की उम्मीद है।

    सूत्रों ने बताया कि तय समय-सारणी के अनुसार, दिल्ली आने वाली पहली उड़ान स्पाइसजेट की एसजी-8194 होगी जो अहमदाबाद से आ रही है। इसके आने का समय सुबह 7.45 बजे है। इसके बाद सुबह 7.55 बजे लखनऊ से इंडिगो की 6ई-769 आयेगी। कोविड-19 का संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने 25 मार्च से घरेलू यात्री उड़ानों को पूरी तरह बंद कर दिया था। अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानें 22 मार्च से ही बंद हैं। इस दौरान मालवाहक उड़ानों और विशेष अनुमति प्राप्त यात्री उड़ानों का परिचालन जारी था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।