हमसे जुड़े

Follow us

38.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More

    अमेरिका: रैली में डोनाल्ड ट्रम्प पर मोबाइल फेंका

    US News
    Donald Trump

    वॉशिंगटन (एजेंसी)।गन समर्थकों की एक रैली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को निशाना बनाकर एक व्यक्ति ने मोबाइल फेंका। हालांकि, यह मंच पर मौजूद ट्रम्प से दूर गिरा। घटना के बाद राष्ट्रपति यह देखते हुए नजर आए कि फोन कहां गिरा है। यह कार्यक्रम नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनआरए) की ओर से कराया जा रहा था।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मोबाइल फेंकने वाले युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने जनता की ओर एक पेन उछाला। उन्होंने बराक ओबमा के कार्यकाल में हुई हथियार व्यापार संधि खत्म करने का ऐलान किया। रैली में ट्रम्प ने लोगों को हथियार रखने का हक देने वाले कानून का समर्थन किया।इस घटना ने 11 साल पहले पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के साथ हुई घटना की याद दिलाई। 2008 में एक ईराक के पत्रकार ने बुश पर जूता फेंक दिया था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें