हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बिजली विभाग क...

    बिजली विभाग की सरचार्ज माफी योजना का समय बढ़ा

    Chandigarh News
    Chandigarh News: मीटर बदलने की रिपोर्ट कंप्यूटर में देरी से चढ़ाने पर 1000 रुपए जुर्माना

    एकमुश्त मूल राशि जमा करने पर मिलेगा पांच प्रतिशत की छूट का लाभ

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार द्वारा बिजली के बकाया बिलों की समस्या के समाधान के लिए शुरू की गई सरचार्ज माफी योजना-2022 को 31 दिसम्बर तक बढ़ा दिया गया है। बिजली निगमों के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे उपभोक्ता उठा सकते हैं, जिनका बिल 31 दिसंबर, 2021 तक बकाया था। यह योजना कनेक्ट और डिस्कनेक्ट दोनों तरह के उपभोक्ताओं के लिए है। साथ ही योजना के तहत लंबित बिलों को भुगतान करने वाले सरकारी कार्यालयों एवं विभागों को भी लाभ दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– किसानों व पालिका कर्मियों के बीच जमकर हुई नोकझोंक

    उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत घरेलू, कृषि उपभोक्ता और सरकारी, ग्राम पंचायत तथा नगर निगम से संबंधित बिजली के कनेक्शन का अब तक का पूर्ण सरचार्ज फ्रीज कर दिया जाएगा और उन्हें केवल अब तक की मूल राशि का भुगतान करना होगा। उपभोक्ता मूल राशि एकमुश्त अथवा अगले तीन बिलों के साथ भी जमा करवा सकता है। एकमुश्त जमा करवाने पर उपभोक्ताओं को मूल राशि पर 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। हटाया जाने वाला सरचार्ज अगले 6 बिलों की लगातार अदायगी के अनुपात में माफ कर दिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here