हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Tuesday, January 20, 2026
More

    Noida Kisan Mahapanchayat: नोएडा के सूरजपुर जिला मुख्यालय पर किसानों का प्रदर्शन

    Kisan Mahapanchayat News
    Noida Kisan Mahapanchayat: नोएडा के सूरजपुर जिला मुख्यालय पर किसानों का प्रदर्शन

    Noida Kisan Mahapanchayat: ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर में शुक्रवार को किसानों की एक महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पहुंचे। यह पंचायत भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेतृत्व में हुई, जिसमें बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ और बागपत सहित आसपास के कई जिलों के किसान शामिल हुए। Kisan Mahapanchayat News

    किसानों का कहना है कि सरकार और प्रशासन लगातार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। भूमि अधिग्रहण, मुआवजे की अदायगी और फसली नुकसान जैसी प्रमुख मांगों पर कई बार ज्ञापन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

    सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान जिला कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े, जिसके चलते प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में बदल दिया। जगह-जगह पुलिस बैरिकेड लगाकर किसानों को मुख्य परिसर में प्रवेश से रोकने के प्रयास किए गए। स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती की गई है।

    किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह महापंचायत पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से आयोजित की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं किया, तो आगामी दिनों में आंदोलन का दायरा और बड़ा किया जाएगा।

    किसानों ने विशेष रूप से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के गांवों का उल्लेख करते हुए कहा कि एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाओं के लिए अधिग्रहीत जमीन का पूरा मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। प्रशासन ने पूर्व में जल्द भुगतान का आश्वासन दिया था, परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि किसानों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। Kisan Mahapanchayat News