उमरिया (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले स्थित विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बांधवी हथिनी ने नर हाथी को जन्म दिया है। दीपावली के ठीक पूर्व बांधवगढ़ में इस नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल छाया हुआ है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि गुरुवार देर रात बांधवी नामक हथिनी (14) ने नर शावक को जन्म दिया है। इस दौरान वन्य जीव चिकित्सकों की टीम मौके पर मौजूद थी। जन्म के बाद हाथी मां और बच्चे का निरीक्षण रेंज अधिकारी ताला तथा वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा किया गया। हथिनी को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बांधवगढ़ में 15 कैंप में हाथी मौजूद है। इस नर हाथी के जन्म के साथ इनकी संख्या बढ़ कर 16 हो गई है। 15 हाथी अलग अलग जगह के कैंपों में निवास करते हैं तथा समय-समय पर गश्त और अन्य आवश्यक रेस्क्यू कार्य करते हैं।
ताजा खबर
विदेश से जानकार बनकर 23 लाख की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पूछताछ के लिए लि...
पंजाब सीएम मान ने पंजाब व नीदरलैंड्स के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने व निवेश बढ़ाने पर दिया जोर
चंडीगढ़ (सच कहूँँ न्यूज)। ...
Kidnapping Case: तीन वर्षीय मासूम के अपहरण के आरोप में सगे भाई-बहन गिरफ्तार, जेल रवाना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Census Training: तहसील मुख्यालय पर दूसरे दिन भी दिया जनगणना का प्रशिक्षण
20 अप्रैल से चार मई की अव...
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया हांसी अनाज मंडी का दौरा, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
किसान, मजदूर व आढ़ती परेश...
Yamunanagar Police: यमुनानगर पुलिस ने शातिर चोर हीरा पहाड़ी किया काबू, लिया रिमांड पर
यमुनानगर (सच कहूँ ब्यूरो)...
नवागत एसडीएम का शिक्षकों ने बुके भेंट करके किया स्वागत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Maharashtra Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत, कई घायल
पालघर (एजेंसी)। Maharasht...















