हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरसा के कीर्त...

    सरसा के कीर्ति नगर में पिता ने की बेटी की हत्या। पुलिस मौके पर पहुंची

    Sirsa News
    Murder: नशेड़ी पति ने की पत्नी की हत्या

    पिता ने सिर में ईंट मारकर बेटी को मौत के घाट उतारा

    • मृतका का चल रहा था तलाक केस, रहती थी मायके
    • घटना के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने किया केस दर्ज

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। वीरवार को दोपहर बाद सरसा शहर के भारत नगर में एक युवती की पिता द्वारा सिर में ईंट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मृतका के भाई की शिकायत पर पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी पिता फरार है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी अमित बैनीवाल व डीएसपी साधुराम भी मौके पर पहुंचे। सीन आॅफ क्राइम की टीम को भी बुलाया गया है।

    जानकारी के मुताबिक भारत नगर की गली नंबर एक निवासी वेदपाल की पुत्री मोनिका कंगनपुर रोड़ स्थित गोदारा टेंट हाउस के चरणजीत के साथ शादीशुदा थी। बताया जाता है कि मोनिका का एक तीन साल का बेटा भी है। मोनिका पति के साथ न्यायालय में तलाक के केस के चलते तीन साल के बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर मोनिका की अपने पिता से कहासुनी हो गई और इस दौरान वेदपाल ने मोनिका के सिर में र्इंट मारी जिससे उसकी मौत हो गई।

    पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डीएसपी साधुराम ने बताया कि उन्हें दिन में करीब दो बजे घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद शहर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे हैं और सभी बिंदुओं से जांच की जा रही है। पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here