हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश Blind Cricket...

    Blind Cricket World Champion: वर्ल्ड चैंपियन बनीं विमेंस ब्लाइंड क्रिकेट टीम के साथ फिल्मी रियल एस्टेट ने मनाया जश्न

    Gurugram News
    Gurugram News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टीम व टीम के अधिकारी, प्रायोजक।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भी पहुंचे कंपनी प्रमुख संजय यादव

    • वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय विमेंस ब्लाइंड टीम में स्पॉन्सर रही गुरुग्राम की कंपनी
    • भाजपा नेता सरपंच सुंदर लाल यादव ने भी टीम को जीत की बधाई दी

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारतीय विमेंस ब्लाइंड टीम में स्पॉन्सर रही गुरुग्राम की कंपनी फिल्बी रियल एस्टेट ने भी टीम के चैंपियन बनने का जश्न मनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली टीम के साथ फिल्बी के निदेशक संजय यादव भी मौजूद रहे। एसबीआई भी इस टीम की स्पॉन्सर रही। भाजपा के वरिष्ठ नेता सरपंच सुंदर लाल यादव ने भी सभी खिलाड़ी बेटियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हर मंच पर हमारी बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं। किसी भी स्तर पर सरकार और निजी क्षेत्र से सुविधाओं में कमी नहीं आने दी जाती। उन्होंने फिल्मी रियल एस्टेट व एसबीआई का भी आभार जताया, जिन्होंने इस टीम को स्पॉन्सर किया। Gurugram News

    संजय यादव ने कहा कि टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं। सभी आॅफिशियल्स के सहयोग की भी उन्होंने सराहना की। बेहद ही आत्मीयता के साथ मुलाकात करते हुए प्रधानमंत्री ने खिलाडिय़ों को लड्डू खिलाए। प्रधानमंत्री को टीम ने साइन किया हुआ बैट भी गिफ्ट किया। संजय यादव के मुताबिक भारत ने पहली बार ब्लाइंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। टीम ने कोलंबो में खेले गए फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराया था। उन्होंने बताया कि नौ राज्यों से खिलाड़ी चुनकर यह टीम तैयार की गई थी। 16 खिलाडिय़ों की भारतीय टीम में कप्तान कर्नाटक की दीपिका टीसी रही। टीम में कर्नाटक के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, असम और बिहार की प्लेयर्स शामिल रहीं।

    फिल्बी रियल एस्टेट के निदेशक संजय यादव ने आगे बताया कि विमेंस ब्लाइंड वर्ल्ड कप 11 नवंबर को शुरू हुआ था। टूनार्मेंट में भारत, नेपाल, आॅस्ट्रेलिया, श्रीलंका, पाकिस्तान और अमेरिका ने हिस्सा लिया। ग्रुप स्टेज में सभी टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 5-5 मैच खेले। पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 पोजिशन पर रहने वाली टीमों के बीच सेमीफाइनल हुआ। इन्हें जीतने वाली नेपाल और भारत ने फाइनल खेला। प्लास्टिक की बॉल से ब्लाइंड क्रिकेट खेला जाता है। गेंद में लोहे की बैरिंग भी लगी होती है जो टप्पा खाने पर आवाज करती है। विमेंस क्रिकेट में पहली बार ही ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप खेला गया। भारतीय ब्लाइंड विमेंस टीम ने पहली बार ही ग्लोबल लेवल पर कोई खिताब जीता है। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– अनक्लेम्ड डिपॉजिट पाने के लिए, सही दावेदार अपने बैंकों से संपर्क करें: श्रुति शर्मा