हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश Rajasthan Pol...

    Rajasthan Police: गुरुग्राम में गैंगस्टर को पकड़ने के लिए सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड बनीं राजस्थान पुलिस

    Gurugram
    Gurugram: राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर उर्फ प्रदीप राव।

    गुरुग्राम की एक सोसायटी में दोस्त के पास छिपा था लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर काबू

    • राजस्थान पुलिस सिक्योरिटी गार्ड बनकर आरोपी तक पहुंची

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Lawrence Bishnoi Gang: गैंगस्टर को पकड़ने के लिए पुलिस सिक्योरिटी गार्ड बनीं और उस तक पहुंची। यहां एक पॉश सोसायटी में अपनी दोस्त के पास छिपे बैठे लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर को राजस्थान पुलिस ने दबोच लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। टीम ने उसे पकड़ने के लिए 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाली। गैंगस्टर के सोसायटी में रहने की बात सामने आने पर सोसायटी में भी चचार्एं होने लगीं।

    जानकारी के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर उर्फ प्रदीप राव की राजस्थान पुलिस को तलाश थी। राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने उसे काबू करने के लिए जाल बिछाया। आरोपी गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर यहां सेक्टर-77 स्थित एमआर पाम हिल्स सोसायटी के ईडब्ल्यूएस फ्लैट में अपनी गलफ्रेंड के पास छिपकर रह रहा था। पुख्ता सूचना मिलते पर राजस्थान पुलिस के हेड कांस्टेबल इस सोसायटी के गेट पर तीन दिन तक गार्ड बनकर तैनात रहे। गैंगस्टर पर उनकी नजरें रहीं। साथ ही 150 सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई, ताकि आरोपी की दिनचर्या की पूरी जानकारी मिल सके। मूलरूप से राजस्थान के कोटपुतली का रहने वाला प्रदीप गुर्जर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सचिन थापन के लिए काम कर रहा था। मौका मिलते ही राजस्थान पुलिस ने उसका दलबल के साथ घेराव करके काबू कर लिया। राजस्थान पुलिस यहां पूछताछ कर रही है कि वह कब से यहां पर रह रहा था। उसकी गलफ्रेंड भी राजस्थान की ही रहने वाली है। Gurugram

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा और निरीक्षक राम सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सोसायटी के गेट पर मुख्य निरीक्षक सुधीर कुमार को बतौर गार्ड तैनात किया गया। पुलिस को पता चला है कि आरोपी बहुत कम फ्लैट से बाहर निकलता था। वह आॅनलाइन डिलीवरी सामान मंगवाता था। गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर 6161 गैंग का प्रमुख है। उसका गैंग हाइवे किनारे बने होटलों को निशाना बनाते हुए वसूली करता है। इस गैंग की शुरूआत भीलवाड़ा में हरि तंवर से हुई थी। फिर विनोद मांडली ने कमान संभाली। उसकी हत्या हो जाने के बाद प्रदीप गुर्जर इसका प्रमुख बन गया।

    यह भी पढ़ें:– Haryana New Railway Line: हरियाणा के इस जिले में बिछेगी नई रेलवे लाइन, जमीनों की कीमतें नई ऊंचाइयां छूएंगी, जानिये…