हमसे जुड़े

Follow us

33.9 C
Chandigarh
Friday, March 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब धूरी अस्पताल ...

    धूरी अस्पताल में चोरी का मामला सुलझा, पांच आरोपी गिरफ्तार

    Dhuri News
    Dhuri News: धूरी के सरकारी अस्पताल के ओट केंद्र में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

    18,560 गोलियां, एक कंप्यूटर सिस्टम और एक बाइक बरामद

    • सरकारी अस्पताल से नशीली दवाइयों की बड़ी खेप चोरी करने वाले आरोपियों से पूछताछ जारी

    संगरूर (सच कहूँ /गुरप्रीत सिंह/नरेश कुमार)। Dhuri Hospital Theft Case: जिला पुलिस संगरूर ने धूरी के सरकारी अस्पताल के ओट केंद्र में हुई चोरी के मामले को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई 18,560 गोलियां, एक कंप्यूटर सिस्टम तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मार्च 2026 की मध्यरात्रि को धूरी के सरकारी अस्पताल के ओट केंद्र से बुप्रेनोर्फाइन दवा की बड़ी मात्रा चोरी कर ली गई थी। इसमें 2 मिलीग्राम की 10,130 गोलियां और 0.4 मिलीग्राम की 10,142 गोलियां शामिल थीं, जिनकी कुल संख्या 20,272 थी। इस घटना के बाद 3 मार्च 2026 को सिटी थाना धूरी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। Dhuri News

    जांच के दौरान 5 मार्च 2026 को पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरिंदर सिंह उर्फ बंटी निवासी धर्मपुरा, अनीश ठाकुर उर्फ ईलू निवासी वार्ड नंबर 3 धर्मपुरा, सोनू चोपड़ा उर्फ डॉन निवासी माल गोदाम रोड धूरी, हरदीप सिंह उर्फ बाबू निवासी धर्मपुरा तथा प्रवीण कुमार निवासी वार्ड नंबर 10-बी पीपियां वाली गली धूरी के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 18,560 गोलियां, एक कंप्यूटर सिस्टम और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों का रिमांड हासिल कर उनसे गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। Dhuri News

    यह भी पढ़ें:– Raipur Road Accident News: सिमगा के पास यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 5 की मौत, 30 घायल