हमसे जुड़े

Follow us

36.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कुरुक्षेत्र म...

    कुरुक्षेत्र में अंगीठी जलने से दम घुटने से सहारनपुर के पांच मजदूरों की मौत

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में अंगीठी जलने से दम घुटने से सहारनपुर के पांच मजदूरों की मौत

    कुरुक्षेत्र (अनु सैनी/सच कहूँ न्यूज़)। Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में सोमवार रात एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें सहारनपुर के पांच मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक सभी मजदूर शेखपुरा और काजीपुरा गांव के निवासी थे और रोजगार के लिए कुरुक्षेत्र स्थित एक रिजॉर्ट में पेंटिंग का काम कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात मजदूरों ने खाना खाया और कमरे में सो गए। मंगलवार सुबह जब वे नहीं उठे तो कमरे के अंदर देखा गया, जहां सभी मृत पाए गए। कमरे में जलती अंगीठी पाई गई, जिससे दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। Kurukshetra News

    मृतकों की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ शहरी (30), सोनू (28) पुत्र तौफीक, रोशनपाल (43) पुत्र गणेशी, मदन पाल (40) पुत्र मेघपाल और राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को सहारनपुर लाया जाएगा। शेखपुरा गांव के लोग भी घटना की जानकारी पाकर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं। Kurukshetra News

    यह भी पढ़ें:– लाइनमैन की करंट लगने से मौत, खबर सुनते ही मां ने भी तोड़ा दम