हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More

    Factory Fire: रंग-गुलाल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 20 मजदूर घायल

    Safidon News
    Safidon News: रंग-गुलाल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 20 मजदूर घायल

    सफीदों (सच कहूँ/देवेन्द्र शर्मा)। Safidon News: हरियाणा के जींद जिले में सफीदों के भाट कॉलोनी (गीता कॉलोनी) में होली के रंग और गुलाल बनाने वाली एक फैक्ट्री में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और लगभग 20 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों का आरोप है कि मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था, जिसकी वजह से वे अंदर फंस गए। आग तेजी से फैल गई और चारों तरफ सिर्फ धुआं और लपटें ही दिख रही थीं। बाहर के लोगों ने बहुत मेहनत करके दरवाजा तोड़ा, तब जाकर मजदूरों को बाहर निकाला जा सका। दो महिलाओं की आग में झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाओं ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। झुलसे हुए मजदूरों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। Safidon News

    यह भी पढ़ें:– चिकित्सक से मारपीट मामला: भिवानी में ओपीडी सेवाएं बंद,130 में से 100 डॉक्टर छुट्टी पर