हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home देश शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 201 मरीजों की हुई जांच

    Sri Gurusar Modia News
    शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 201 मरीजों की हुई जांच

    15 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन, रक्त व पेशाब जांच पैकेज रियायती दर पर

    Free Health Check-up Camp Organized: रत्तेवाला (सच कहूँ/नरेश तनेजा)। शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल, श्रीगुरुसर मोडिया की ओर से गांव रत्तेवाला स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र में दंत, नेत्र एवं मेडिसिन संबंधी रोगों की जांच के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य मार्गदर्शक गुरु सेवक सिंह ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 201 मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श दिया गया। इनमें नेत्र रोग से संबंधित 130, मेडिसिन से संबंधित 37 तथा दंत रोग से संबंधित 34 मरीजों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि नेत्र रोग से पीड़ित 15 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया है, जिनका ऑपरेशन अस्पताल परिसर में नि:शुल्क किया जाएगा। Sri Gurusar Modia News

    इसके अलावा शिविर में रक्त व पेशाब जांच का जो पैकेज सामान्यत: 4500 रुपये का होता है, वह मरीजों को मात्र 1500 रुपये में उपलब्ध कराया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ दीप सिंह, मेडिसिन चिकित्सक डॉ. घनश्याम तथा दंत रोग विशेषज्ञ राम प्रवेश ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर शुरू होने से पहले ही पंजीयन के लिए मरीजों की लंबी कतार लग गई। शिविर में पैरामेडिकल स्टाफ ने भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। इस अवसर पर सरपंच सोना देवी, पूर्व सरपंच प्रीतम सिंह, सच्चे नम्र सेवादार मनीष इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति के जलंधर इन्सां, मोमनराम इन्सां, सुब्बा सिंह व धनराज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी का आभार प्रकट किया गया। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहा।