Surya Ghar Yojana: रानियां में मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ताओं को मिले 50-50 हजार के सब्सिडी चेक

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Surya Ghar Yojana: रानियां (सच कहूँ न्यूज)। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उप मंडल कार्यालय रानियां में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) अनिल गुप्ता ने सोलर उपभोक्ताओं को हरियाणा सरकार की ओर से 2 किलोवाट सोलर पैनल पर 50 हजार रुपए के राज्य सब्सिडी चेक वितरित किए। Sirsa News

एसडीओ अनिल गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से करीब 60 हजार रुपए तथा राज्य सरकार की ओर से लगभग 50 हजार रुपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर गांव ओटू के सुरेंद्र कुमार, जसवीर सिंह, दीप सिंह, गांव हबोली के प्रदीप सिंह तथा रानियां के निर्मल सिंह को एसडीओ द्वारा राज्य सरकार की सब्सिडी के चेक प्रदान किए गए। उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें केंद्र सरकार की सब्सिडी पहले ही मिल चुकी है और सोलर पैनल लगने के बाद उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। Sirsa News

About The Author

Related Posts