West Bengal Exit Poll 2026: किसके सिर सजेगा ताज? सर्वे में BJP–TMC के बीच कांटे की टक्कर

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल्स

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अब तक 91.62% प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल्स ने सियासी माहौल को और गरमा दिया है। अलग-अलग एजेंसियों के सर्वे में कहीं बीजेपी को स्पष्ट बढ़त दिखाई गई है, तो कहीं टीएमसी की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। कुल मिलाकर तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन मुकाबला बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है।

P-MARQ का सर्वे: बीजेपी को बढ़त

P-MARQ के एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 150 से 175 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के आंकड़े से ऊपर है। वहीं टीएमसी को 118 से 138 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 2 से 6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

Poll Diary: बीजेपी आगे, टीएमसी पीछे

Poll Diary के सर्वे में भी बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। इसमें बीजेपी को 142 से 171 सीटें, टीएमसी को 99 से 127 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 3 से 5 और अन्य को 5 से 9 सीटें मिल सकती हैं।

Praja Poll: बीजेपी को बंपर जीत का दावा

Praja Poll के मुताबिक, बीजेपी को 178 से 208 सीटें मिल सकती हैं, जो एक बड़ी जीत का संकेत है। वहीं टीएमसी 85 से 110 सीटों पर सिमट सकती है और अन्य को 0 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।

MATRIZE का अनुमान: बीजेपी सरकार संभव

MATRIZE के एग्जिट पोल में बीजेपी को 146 से 161 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे के मुताबिक राज्य में बीजेपी की सरकार बन सकती है।

Peoples Pulse: टीएमसी की वापसी के संकेत

दूसरी ओर Peoples Pulse के सर्वे में टीएमसी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। इसमें टीएमसी को 177 से 187 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी 95 से 110 सीटों के साथ पीछे रह सकती है। कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलने की संभावना है।

About The Author

Related Posts