Haryana Railway News: हरियाणा के इन जिलों की जल्द बदल जाएगी तस्वीर, रेलवे विभाग ने लिया फैसला

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जींद (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana Railway News: हरियाणा के जींद से देश के रेलवे इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल लगातार दूसरे दिन भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह ट्रायल जींद-सोनीपत रेल लाइन पर किया गया, जहां ट्रेन का प्रदर्शन संतोषजनक रहा।

समय पर पूरा हुआ ट्रायल

वीरवार सुबह करीब 8 बजे हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन से सोनीपत के लिए रवाना हुई और निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 2 बजे वापस जींद पहुंच गई। पूरे ट्रायल के दौरान ट्रेन के संचालन, गति और तकनीकी पहलुओं पर विशेष नजर रखी गई, जिसमें सकारात्मक परिणाम सामने आए।

28 अप्रैल को होगा फाइनल ट्रायल

अब इस हाइड्रोजन ट्रेन का अंतिम और सबसे अहम ट्रायल 28 अप्रैल को किया जाएगा। इस दौरान कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) भी मौजूद रहेंगे। यदि यह फाइनल टेस्ट सफल रहता है, तो ट्रेन को नियमित संचालन की मंजूरी मिल सकती है।

पर्यावरण के लिए बड़ा कदम | Haryana Railway News

हाइड्रोजन ट्रेन को पारंपरिक डीजल ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा पर्यावरण अनुकूल माना जाता है। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित होती है, जिससे प्रदूषण लगभग शून्य होता है और केवल पानी व भाप का उत्सर्जन होता है।

अन्य रूटों पर भी चलेगी ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी ट्रायल सफल होने के बाद इस हाइड्रोजन ट्रेन को चरणबद्ध तरीके से अन्य रूटों पर भी चलाने की योजना है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि भारतीय रेलवे आधुनिक तकनीक की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा में राशन डिपो के लिए नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जल्द पढ़ें…

About The Author

Related Posts