Schools Bomb Threat: गुरुग्राम के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

ईमेल से मिली धमकी के बाद स्कूलों में मचा हड़कंप

Sarvesh Kumar Picture
Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Schools Bomb Threat: बुधवार की सुबह  कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल के माध्यम से मिली इस धमकी से स्कूलों में हडकंप मच गया। स्कूलों के प्रबंधन को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में कहा गया कि कई स्थानों पर विस्फोटक लगाए गए हैं। जैसे ही यह सूचना सामने आई तो स्कूल प्रशासन ने तत्काल स्कूलों को खाली कराया। कई स्कूलों में तुरंत छुट्टी घोषित कर दी गई और अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया।

स्कूलों से बम होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने तलाशी अभियान चलाया गया। पूरे परिसर को सेनिटाइज किया गया ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। इस घटना के बाद अभिभावकों में भी भारी चिंता और डर का माहौल देखने को मिला। ई-मेल में सनसिटी स्कूल, श्रीराम स्कूल, एमिटी स्कूल और द एचडीएफसी स्कूल के नाम शामिल हैं।

ई-मेल सुबह लगभग आठ बजे भेजी गई। उस समय बच्चे स्कूलों में पहुंचने शुरू हुए थी। कुछ स्कूलों में कक्षाएं भी शुरू हो गई थी। ई-मेल में खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़ा बताते हुए 29 अप्रैल को 40वां खालिस्तान डिक्लरेशन डे घोषित करने की बात कही गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी चेतावनी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं। संदिग्ध ईमेल की जांच के जरिए भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

About The Author

Related Posts