हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश युवाओं के पुर...

    युवाओं के पुरूषार्थ से ही बनेगा भविष्य का समाज : नायडू

    Venkaiah Naidu, Vice President, BJP, Oath, Vote

    उपराष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की दी शुभकामनाएं

    नई दिल्ली (एजेंसी)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने युवाओं से जातिवाद, लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक रुढ़ियों को तोड़ने और समाज से भ्रष्टाचार, अशिक्षा, गरीबी को दूर करने के लिए आगे आने का आह्वान किया है। नायडू ने वीरवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए यहां कहा कि भविष्य का समाज युवाओं के पुरूषार्थ से ही बनेगा।

    नायडू ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं! नया समाज, भविष्य के लिए आपके नई दृष्टि और आपके असीम पुरुषार्थ से ही बनेगा। जातिवाद, लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक रुढ़ियों को तोड़ें, समाज से भ्रष्टाचार, अशिक्षा, गरीबी को दूर करने के लिए आगे आएं।’ उन्होंने कहा, ‘खेल और अध्ययन दोनों क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करें, स्वस्थ रहें, जीवन में योग अपनाएं, ‘सेवा और सद्भाव’ भारत के उदार सनातन जीवन दर्शन को अपनाएं, जीवन के हर क्षेत्र में भारतीयता को अपनाएं, राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करें, पर्यावरण की प्रदूषण से रक्षा करें।’

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।