Punjab
Weight Loss Tips: मोटापे को कहना है अलविदा? आज से शुरू करें इस चीज का सेवन, तेजी से घटेगी चर्बी, जानिए खाने का सही तरीका
Weight Loss Tips: फिटनेस एक्सपर्ट भी मानते हैं Chia Seeds का कमाल, वजन घटाने में करता है मदद
Weight Loss: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से मोटापा एक आम समस्या बन चुका है। वजन बढ़ने से न सिर्फ फिटनेस प्रभावित होती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में लोग वजन कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है चिया सीड्स, जिसे वजन घटाने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
Chia Seeds में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
चिया सीड्स खाने के आसान और असरदार तरीके Weight Loss
पानी में भिगोकर पिएं
चिया सीड्स को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह तक यह जेल जैसा बन जाता है। इसे ऐसे ही पी सकते हैं या फिर इसमें नींबू या संतरे का रस मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और भूख भी कम लगती है।
सलाद में मिलाकर खाएं
अगर आप रोज सलाद खाते हैं तो उसके ऊपर एक चम्मच चिया सीड्स डाल सकते हैं। इससे सलाद और ज्यादा हेल्दी बन जाएगा।
पाउडर बनाकर करें इस्तेमाल
चिया सीड्स को पीसकर उसका पाउडर भी बनाया जा सकता है। इस पाउडर को दूध, दही या अन्य चीजों में मिलाकर खाया जा सकता है।
चावल या क्विनोआ के साथ खाएं
चिया सीड्स को चावल या क्विनोआ में मिलाकर भी खाया जा सकता है। इससे स्वाद में ज्यादा फर्क नहीं पड़ता और शरीर को अतिरिक्त पोषण मिलता है।
दलिया में मिलाएं
अगर आप नाश्ते में दलिया खाते हैं तो उसमें एक चम्मच चिया सीड्स मिलाकर खाएं। यह वजन घटाने के साथ शरीर को ऊर्जा देने में भी मदद करता है।
क्यों फायदेमंद है चिया सीड्स?
- लंबे समय तक पेट भरा रखता है
- बार-बार भूख लगने से बचाता है
- फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन बेहतर करता है
- शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है
- वजन कंट्रोल करने में मददगार माना जाता है
ध्यान दें: किसी भी नई डाइट को अपनाने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें, खासकर अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है।