हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home देश Weather Updat...

    Weather Update Today: हरियाणा के आदमपुर-नारनौल में भारी ओलावृष्टि ने मचाया उत्पात, 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

    Weather Update Today
    Weather Update Today: हरियाणा के आदमपुर-नारनौल में भारी ओलावृष्टि ने मचाया उत्पात, 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

    Haryana Weather Today: नई दिल्ली/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। कड़ाके की ठंड के बीच हरियाणा का मौसम एक बार फिर उलट-पुलट हो गया है। मंगलवार सुबह नारनौल में बारिश के साथ जोरदार ओलावृष्टि हुई, जबकि हिसार के आदमपुर में पहले ओले बरसे और फिर तेज बरसात ने कहर बरपाया। पकी सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों में चिंता की लहर दौड़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के 18 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी है। नारनौल में ओलों ने तबाही मचाई, सोनीपत व रेवाड़ी में घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश का सबसे ज्यादा असर दिखेगा, जबकि पश्चिमी जिलों में शीतलहर जैसी ठंड बरकरार रहेगी। Weather Update Today

    गुरुग्राम-फरीदाबाद में भारी बारिश संभव

    मौसम विज्ञानियों ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात (नूंह) में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी फसलों को तिरपाल से ढकें और सतर्क रहें।

    हरियाणा के साथ ही राजस्थान व पंजाब में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी भारत में मौसम अस्थिर हो गया है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहा। कई जिलों में पारा 2-5 डिग्री सेल्सियस के बीच अटका, जिससे ग्रामीण इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह अभी भी 18-21 डिग्री के आसपास है। दिन में हल्की धूप से थोड़ी राहत मिलेगी, मगर शाम होते ही ठंड फिर जोर पकड़ेगी। किसान संगठनों ने फसल बीमा क्लेम की मांग तेज कर दी है। मौसम विभाग ने लोगों से घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित | Weather Update Today

    उत्तर प्रदेश में सर्दी का दौर फिर से तीव्र होने वाला है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 14 जिलों में ओलावृष्टि और 50 जिलों में तेज आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि ओले गिरे तो तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। फिलहाल अधिकांश जिलों में मौसम साफ है, लेकिन तेज हवाओं से गलन बरकरार है। लोग अलावों के सहारे ठंड से बचते नजर आ रहे हैं। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला मुजफ्फरनगर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस असर से अन्य जिलों में भी मौसम में उथल-पुथल मचने की आशंका है।

    कानपुर में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन शाम तक हल्की बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं। सोमवार को सर्द हवाओं से कड़ाके की ठंड महसूस हुई, जबकि 48 घंटों में न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री लुढ़क गया। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। मौसम के कहर से 12 ट्रेनें घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंचीं। गोरखपुर में मंगलवार सुबह ठंडक हावी रही। सोमवार के मुकाबले ठंड और तेज हो गई, जिससे लोग अलाव जलाते दिखे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम लगभग 9 डिग्री रह सकता है।

    उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह हल्की धुंध छंटने के बाद मौसम साफ हो गया। दिन में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुमान से अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम करीब 11 डिग्री रहेगा। हल्की बारिश की संभावना के साथ दिन भर धूप-छांव का दौर चलेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज हुआ था।मौसम विभाग ने किसानों और आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान का खतरा है, इसलिए सावधानी बरतें। Weather Update Today