ऐसी बेडशीट जो देगी एसी जैसी ठंडक का एहसास, इसकी खासियतें जानकर हो जाएंगे हैरान

Published On

चंडीगढ़। आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे है जिससे आपको (Cooling Gel Mattress ) आश्चर्यचकित होगा कि ऐसा भी हो सकता है। जी हां! इन दिनो गर्मी बहुत ज्यादा हो रही है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतनी भयंकर गर्मी कि कई बार एसी चलाने के बाद भी कूलिंग नहीं होती है।

यह भी पढ़ें:–आराम कहीं जानलेवा ना बन जाए ! एसी के वजह से अब जा चुकी हैं बहुत सी जानें

जब ऐसी और पंखा कोई काम नहीं कर पाता है तो आप एक बेडशीट का इस्तेमाल कर सकते है। अब आपके दिमाग में ये बात चल रही होगी कि गर्मी में बेड शीट कैसे राहत दिलाएगी। आपको बता दें कि अब एक ऐसी बेड शीट आ गई है जो बिछते ही बर्फ की तरह ठंडी हो जाती है और इस पर लेटने के बाद आपको जून-जुलाई की गर्मी में भी ठंड लगने लगेगी। आपको बता दें कि इसकी कीमत 1500 रुपये है।

कहां मिलेगी ये बेडशीट | Cooling Gel Mattress

Cooling Gel Mattress को आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं। आपको इस बेडशीट को बैड पर बिछाना होता है। बिछने के बाद यह कूलिंग करना शुरू कर देती है। ये पूरी तरह साइलेंट रहती है। आपको बता दें कि इसको बनाने के लिए कूलिंग जेल का इस्तेमाल किया गया है।

ध्यान देने वाली बात | Cooling Gel Mattress

आपको बता दें कि इस बैडशीट को धोया नहीं जाता। अगर ये गंदी होती है तो इसे साफ करते समय सूखे कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है। आसानी से चादर पर कपड़ा मारकर इसे साफ किया जा सकता है। याद रहे कि किसी भी स्थिति में धोना नहीं है। धोने के बाद जेल की कूलिंग कम हो जाएगी। इसमें फिट जेल की खासियत है कि ये शरीर की गर्मी को खींचता है, जिससे काफी राहत महसूस होती है।

About The Author

Related Posts