हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home रंगमंच ऋतिक ने पुलिस...

    ऋतिक ने पुलिस को दिये हैंड सैनिटाइजर

    hrithik roshan

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान ड्यूटी पर तैनात मुंबई पुलिस की सुरक्षा के लिए हैंड सैनिटाइजर दिये हैं। ऋतिक ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान ड्यूटी पर तैनात मुंबई पुलिस की सुरक्षा के लिए हैंड सैनिटाइजर उपहार में दिए है। मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर उन्हें इस बात के लिए धन्यवाद दिया हैं। मुंबई पुलिस ने अपने ट्विट्टर हैंडल पर लिखा, “ड्यूटी पर तैनात मुंबई पुलिस के जवानों के लिए हैंड सैनिटाइजर देने के इस सोच के लिए धन्यवाद। हम अपने योद्धाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए आपके योगदान के आभारी हैं। ” ऋतिक ने ट्वीट किया, “मेरा पुलिस के प्रति आभार, जिन्होंने हमारी सुरक्षा को अपने हाथों में ले रखा है। वह सुरक्षित रहें। कर्तव्य के लिए अगली पंक्ति में खड़े सभी पुलिसकर्मियों को मेरा प्यार और सम्मान।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।