हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश Dengue Diet: ...

    Dengue Diet: डेंगू में प्लेटलेट्स कम हो गए हैं तो फॉलो करें ये डाइट?

    Dengue Diet
    Dengue Diet

    How To Increase Platelets: डेंगू फिर से दहशत की तरह फैलने लगा है, बता दें कि डेंगू के लक्षण शुरुआत में समझ नहीं आते लेकिन 3-4 दिन में इसके लक्षण सामने आने लगते हैं। शुरु में तेज बुखार, सिर में दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द, थकान, उल्टी और त्वचा पर लाल चकत्ते, भूख न लगना आदि लक्षण सामने आते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि डेंगू बुखार के दौरान किन चीजों का सेवन करना चाहिए, किन चीजों का नहीं। Dengue Diet

    जानकारी के लिए बता दें कि डेंगू एडीज के मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू हो जाने पर मरीज को सिरदर्द, तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द होने लगता है और शरीर में कमजोरी होने लगती है। दरअसल डेंगू की चपेट में अक्सर बच्चे, बड़े, बुजुर्ग कोई भी आ सकता है। Dengue Diet

    डेंगू के हल्के लक्षण भी जानलेवा हो सकते हैं। अगर डेंगू का इलाज सही समय पर नहीं किया जाए तो यह बेहद ख़तरनाक रूप ले सकता है। डेंगू में प्लेटलेट्स भी तेजी से गिरने लगते हैं। तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि डेंगू हो जाने पर आप क्या खा सकते हैं और किन चीजों का आप परहेज़ कर सकते हैं। Dengue Diet

    मसालेदार खाना: डेंगू के मरीजों को मसालेदार खाने से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। क्योंकि यह पेट में एसिड जमा कर सकता हैं और अल्सर की दिक्कत बढ़ा सकता है। इसकी वजह से ठीक होने में लंबा समय लग जाता है।

    कॉफी: डेंगू में कॉफी या कैफ़ीन से जुड़ी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए।‌ इस समय हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स पिएं और कैफीनयुक्त ड्रिंक्स से दूर रहें क्योंकि ये दिल की धड़कन बढ़ाने, थकान और मांसपेशियों की दिक्कत बढ़ाती है।

    ऑयली: डेंगू के मरीजों को ऑयली या फ्राइड फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। इस समय हल्का खाना सेहत के लिए सबसे अच्छा रहता है। ऑयली फूड में फैट की मात्रा ज्यादा होने के कारण ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। इसमें इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और रिकवरी में दिक्कत आती है।

    डेंगू में क्या खाएं | Dengue Diet

    पपीते के पत्ते का जूस: यह डेंगू फीवर को क्योर करने में काफी मददगार है।‌इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। पपीते के पत्ते का जूस प्लेटलेट्स के लेवल ठीक करता है। इसका सेवन आप दिन में दो बार कर सकते है।

    वेजिटेबल जूस: ताजी सब्जियों के जूस का सेवन करने से भी डेंगू फीवर में आपको फायदा पहुंचाएगा। विटामिन सी भरपूर सब्जियां जैसे टमाटर, ब्रोकॉली का सेवन करें। इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं।

    हल्दी दूध: हल्दी दूध पीना किसी भी तरह के फीवर में फायदेमंद माना जाता है। इसलिए इसको आप अपनी रोजाना कि डाईट में अपनाकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकतें हैं।

    हर्बल चाय: दरअसल आयुर्वेद के अनुसार हर्बल चाय में मौजूद औषधीय गुण होते हैं जो डेंगू बुखार में फायदा पहुंचाते हैं। इसमें दालचीनी और अदरक मिलाकर पीएं। इसमें तुलसी, काली मिर्च और लौंग भी मिला सकते हैं।

    लहसुन: लहसुन में भी एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। ऐसे में डेंगू या मलेरिया से प्रभावित लोगों को अपनी डाइट में लहसुन को जरूर शामिल करना चाहिए।

    नोट: इस लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। यह किसी दवा का विकल्प नहीं हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here