Bahrain News: बहरीन में दिखा डेरा सच्चा सौदा सेवादारों में मानवता की सेवा के प्रति भारी उत्साह
रक्तदान कैंप लगाकर किया 24 यूनिट रक्त दान
Blood Donation: बहरीन (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाई जा रही मानवता भलाई की शिक्षाओं पर चलते हुए 24 अप्रैल को सलमानिया हॉस्पिटल मनामा, बहरीन में रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के वॉलेंटियर्स द्वारा 24 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदानियों में हरजिंदर इन्सां प्रेमी सेवक, विजय कुमार 15 मेंबर, परमवीर सिंह 15 मेंबर, राजवीर सिंह, रमन कुमार, जगदेव सिंह, प्रदीप सिंह, सुखप्रीत सिंह, सुखमंदर सिंह, बलदेव सिंह, शमशेर सिंह, आशू इन्सां, गुरप्रीत सिंह, सरवन कुमार, हरजिंदर सिंह, दीदार सिंह, दिलवीर राम, राजीव कुमार, सुमित कुमार, पूजा रानी 15 मेंबर, राजविंदर कौर, मनप्रीत कौर, परमजीत कौर, दीक्षा रानी शामिल थे। इस दौरान रक्तदानियों में भारी उत्साह देखा गया। दूर-दूर से आए वॉलेंटियर्स ने हॉस्पिटल में पहुंचकर रक्तदान किया। Bahrain News
स्थानीय अधिकारियों ने रक्तदानियों की प्रशंसा करते हुए डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का धन्यवाद किया। रक्तदान के दौरान मौजूद अधिकारियों ने कहा कि धन्य हैं उनके गुरु जिनकी शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के वॉलेंटियर्स विदेशों में भी भलाई कार्यों की अलख जगाए हुए हैं। प्रेमी सेवक हरजिंदर इन्सां ने बताया कि साध-संगतं समय-समय पर रक्तदान करती रही है। उनकी ओर से अब तक 43 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है और हर बार रक्तदान करने के बाद उन्हें खुशी का अनुभव होता है। Bahrain News