प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: यमुनानगर जिले की सीजेएम सुमित्रा केडियन जी ने उत्थान संस्थान की कोशिश इकाई में विजिट किया। जिसमे उन्होंने गाय के गोबर से दिए बनाने वाली मशीन का इनोग्रेशन किया।उन्होंने बताया कि गाय के गोबर से बने दीपक पर्यावरण के लिए बेहद लाभकारी होते हैं, क्योंकि ये प्राकृतिक होते हैं। जिससे कचरे की समस्या कम होती है और मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है। इनका धार्मिक महत्व भी है, क्योंकि गोबर को पवित्र माना जाता है।बच्चो के साथ मिलकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई। सभी बच्चो के अंदर छिपी प्रतिभा को देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई। Pratap Nagar News
उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चो को सबसे ज्यादा जरूरत अपनेपन की होती है।दिव्यांग बच्चे हर क्षेत्र मे काफी माहिर होते है और दिमाग से तेज होते है।जरूरत है उनके अन्दर छुपी हुई प्रतिभा को पहचान कर उन्हें सही दिशा देने की।अक्षम बच्चो को सक्षम बनाने और इनको समाज की मुख्य धारा मे लाने की जिम्मेदारी हम सभी नागरिकों की है। अगर हर कोई अपने आस पास के सभी लोगो के प्रति सकारात्मक सोच रखेंगे तभी जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। इन सभी बच्चो के अंदर भगवान ने कोई न कोई गुण देकर भेजे होते है बस जरूरत है उन्हे पहचान कर समाज के सामने लाने की।
आगे उत्थान संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर अंजू बाजपई जी ने उन्हे अपने संस्थान की गतिविधियों के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष उत्थान संस्थान ने गाय के गोबर से बनने वाले दिए बनाने की पहल की है जो इस वर्ष दिवाली पर सभी को आनंद प्रदान करेगी। इस तरह के दीये प्राकृतिक सामग्री से बने हैं, इसलिए ये पर्यावरण के अनुकूल है।महान शिक्षाविद डॉक्टर पी के बाजपई जी ने बताया कि हमारी संस्थान पिछले कई दशकों से इन बच्चो के लिए कार्य कर रही है। अब तक 50 बच्चो से भी ऊपर बच्चे यहां से शिक्षा प्राप्त कर अपने पैरो पर खड़े होकर अपने माता पिता का नाम रोशन कर है।इनमे से कई बच्चे खेल की दुनिया में अपना नाम कमा रहे है। Pratap Nagar News
सुमित्रा केडियन संस्थान के कार्य से बेहद प्रभावित हुई और उन्होंने सभी बच्चो की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा की इन बच्चो को साथ लेकर चलना समाज के हर नागरिक का कर्तव्य है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते है की बच्चो द्वारा बनाए जाने वाले इस तरह के दिए बनाने की मेहनत रंग लाए। संस्थान से प्रधानाचार्य रविंद्र मिश्रा,स्वाति ठाकुर,सुमित सोनी, हनी तोमर, राजेश और दीपा मौजूद रहे। Pratap Nagar News
यह भी पढ़ें:– अनु सैनी ने एमएजेएमसी 4th सेमेस्टर में मारी बाजी, 87.4% अंकों के साथ रही अव्वल