शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल में इंटर हाउस हैंड राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

  • महाराणा प्रताप हाउस रहा ओवरऑल चैंपियन

  • प्रतियोगिता के लिए स्कूल की सभी कक्षाओं से 120 छात्रों का किया गया चयन

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में हैंड राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा एलक़ेजी से बारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के लिए स्कूल की सभी कक्षाओं से 120 छात्रों को चयनित किया गया था। विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी रुचिनुसार हिंदी व अंग्रेजी विषयों पर सुंदर लेखन किया। इस इंटरहाउस प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनोें शहीद भगत सिंह सदन, शहीद उधम सिंह सदन, महाराणा प्रताप सदन तथा शिवाजी सदन से सभी विद्यार्थियों को ए, बी व सी तीन समूहों में बांटा गया। सभी प्रतिभागियों ने समसामयिक विषयों पर लेखन कर अपनी-अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। गहन अवलोकन व निरीक्षण के उपरांत प्रतियोगिता का परिणाम निर्णायक मंडल द्वारा घेषित किया गया।

ये रहे हैंड राइटिंग प्रतियोगिता के परिणाम

कक्षा एलकेजी से कक्षा दूसरी में अथर्व (एलकेजी), पीयूष बांसल (यूकेजी), विवेक (यूकेजी), आरव (पहली), गुरअंश (पहली), सार्थक (दूसरी), हरजोत सिंह (दूसरी) तथा कार्तिक (दूसरी) ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार ग्रुप-ए (कक्षा तीसरी से पांचवी में) देवन चाहर (हिंदी) व गुरुअंश (अंग्रेजी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गु्रप-बी (कक्षा छठी से आठवीं में) आकाश (हिंदी) व हिमांश (अंग्रेजी) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जबकि गु्रप-सी (कक्षा नौवीं से बारहवीं में) ईश कुमार (हिंदी) व गुरुअंश (अंग्रेजी) ने इस प्रतियोगिता मे तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में 500 अंक प्राप्त कर महाराणा प्रताप हाउस ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।

विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

इन सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने लिए शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस इंटर हाउस प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले महाराणा प्रताप हाउस को ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी प्रदानकर सम्मानित किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।