Punjab
Blood Donation Camp:: अमेरिका में खून दान करने को लगी डेरा सच्चा सौदा सेवादारों की कतार
ब्लड सेंटर की टीम ने कैलिफोर्निया में एकत्रित किया 33 यूनिट ब्लड
Blood Donation Camp: कैलिफोर्निया, यूएसए (सच कहूँ न्यूज)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए यूएसए के कैलिफोर्निया में 29 अप्रैल को शाह सतनाम जी ग्रीन ऐस वैल्फेयर कमेटी के नेतृत्व में एमएसजी आश्रम कैलिफोर्निया में एक विशाल रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। शिविर में ब्लड सेंटर की टीम ने 33 यूनिट रक्त संग्रहित किया। USA News
इस संबंध में जानकारी देते हुए कैलिफोर्निया यूएसए के सच्चे नम्र सेवादार अमनदीप कुमार इन्सां ने बताया कि 29 अप्रैल को कैलिफोर्निया की साध-संगत ने रक्तदान कैंप आयोजित किया, जिसमें साध संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अमनदीप इन्सां ने कहा कि जब भी सेवादारों को मानवता भलाई सेवा संबंधी कोई मौका मिलता है, तो वे स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग करते हैं।
इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार कर्मदीप इन्सां, जसपाल इन्सां और सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य प्रदीप इन्सां, रूपिन्द्र इन्सां, रमन इन्सां, बृजपाल इन्सां व सच्चे नम्र सेवादार बहन श्वाति इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य बहन कर्मदीप इन्सां, अरूणदीप इन्सां के अलावा बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित थी। USA News
