हनुमानगढ़ में मारपीट के अलग अलग मामलों में हुए कइयों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने मामलों के अधीन जांच शुरू कर दी है

Published On
नाबालिग के साथ मारपीट, बेल्ट से पीटकर दी जान से मारने की धमकी

हनुमानगढ़। जंक्शन क्षेत्र की बिहारी बस्ती में एक नाबालिग किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने बहला-फुसलाकर किशोर को पार्क में ले जाकर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। जंक्शन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, किशोर (45) पुत्र रामदेव निवासी वार्ड 50, बिहारी बस्ती, जंक्शन ने रिपोर्ट दी कि उसका 15 वर्षीय पुत्र मोहित 21 अप्रैल को दोपहर करीब 2.30 बजे घर के पास गली में खड़ा था। इसी दौरान आदित्य पुत्र छबील मंडल निवासी बिहारी बस्ती तथा राजन भाटी निवासी गांधीनगर, जंक्शन वहां पहुंचे और किसी जरूरी काम का बहाना बनाकर मोहित को अपने साथ चलने के लिए कहा। जब मोहित ने मना किया तो आरोपी उसे जबरदस्ती मोटर साइकिल पर बैठाकर गांधीनगर स्थित विनय वाटिका पार्क ले गए। वहां पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों ने अपने 4-5 अन्य साथियों को भी बुला लिया।

इसके बाद सभी ने मिलकर मोहित के साथ बेल्टों से मारपीट की, जिससे उसके कमर और पीठ पर चोटें आईं। आरोपियों ने मोहित को धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। घटना के बाद डरा-सहमा मोहित घर पहुंचा और पूरी जानकारी दी। परिजनों के अनुसार, मोहित इस घटना के बाद काफी भयभीत है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई प्रद्युम्न यादव को सौंपी है। पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

युवक से मारपीट, आंख में आई गंभीर चोट | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। भिरानी थाना क्षेत्र के गांव गांधीबड़ी में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने बुलाकर उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। भिरानी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बुधराम (28) पुत्र सुरेश कुमार जाट निवासी गांधीबड़ी ने रिपोर्ट दी कि 29 अप्रैल को रात करीब 9 बजे वह गांव गांधीबड़ी के बस स्टैंड स्थित लूणा कन्फेनरी दुकान पर आइसक्रीम लेने गया था। उसके साथ उसके दोस्त दिनेश पुत्र जयसिंह और जयदीप पुत्र जयसिंह भी मौजूद थे।

रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान एक सफेद रंग की इको स्पोर्ट्स गाड़ी वहां आकर रुकी, जिसमें से रूपेश उर्फ लाला फौजी निवासी गांधीबड़ी उतरा और उसने बुधराम को दुकान से बाहर बुलाया। जैसे ही बुधराम उसके पास गया, आरोपी ने अचानक उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान बुधराम की आंख पर गंभीर चोट लगी। आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक रामगोपाल को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच जारी है।

महिला से मारपीट, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। एक विवाहिता के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति ने दूसरी महिला के साथ मिलकर उसे पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जबरा पत्नी मंजूर खां (35) पुत्री अफसर अली निवासी वार्ड 2, गांव कमाना ने रिपोर्ट दी। उसके साथ उसके पिता अफसर अली (62) पुत्र आमदे खां भी उपस्थित थे। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व मंजूर खां पुत्र नाजम अली निवासी कमाना के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी।

आरोप है कि करीब 5 वर्ष पहले मंजूर खां ने कंवर पाल पुत्र काशीराम मेघवाल निवासी कमाना के साथ भागकर शादी कर ली, जिसके बाद वह परिवादिया से मिलने नहीं आया। घटना के संबंध में बताया गया कि 27 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे परिवादिया अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान मंजूर खां और कंवर पाल मोटर साइकिल पर सवार होकर आए और जबरदस्ती घर में घुस गए। आरोप है कि मंजूर खां ने लाठी से तथा कंवर पाल ने थप्पड़-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार, उनके साथ एक अन्य महिला नूरबानो पत्नी फरीद खां निवासी कमाना भी आई थी, जो घर के बाहर खड़ी रहकर निगरानी करती रही। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी वहां से फरार हो गए। मारपीट में परिवादिया की दोनों टांगों व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल डबली राठान में भर्ती कराया गया, जहां इलाज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक कुलदीप मीणा को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News

 

About The Author

Related Posts