सूने मकान से नकदी व मोबाइल चोरी

आरोपी की पहचान, मामला दर्ज

Published On

हनुमानगढ़। गोलूवाला थाना क्षेत्र के गांव खोथांवाली में सूने मकान से चोरी का मामला सामने आया है। घर में घुसे आरोपी ने नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीड़ित ने आरोपी की पहचान भी कर ली है। गोलूवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सुभाषचन्द्र (32) पुत्र सूरजभान अरोड़ा निवासी खोथांवाली ने रिपोर्ट दी कि 21 अप्रैल को रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार सहित गांव के ही सुनील भुंवाल की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कैंचियां स्थित विद्या रिसोर्ट गया हुआ था। Hanumangarh News

रात करीब 12.15 बजे जब वह वापस अपने घर लौटा तो घर के अंदर बल्ब जलता हुआ मिला। उसी दौरान उसकी गाड़ी की आवाज सुनकर सतवीर पुत्र चन्द्रभान वाल्मीकि उसके मकान की चारदीवारी कूदकर भाग गया। परिवादी ने उसे आवाज भी लगाई, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घर के अंदर जाकर देखने पर पाया कि मकान में बनी दुकान के गल्ले से 1000 रुपए नकद तथा एक मोबाइल फोन गायब था।

आरोप है कि आरोपी ने घर के लकड़ी के गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवादी के अनुसार, आरोपी से सामान वापस लेने के लिए कई बार पंचायती भी की गई, लेकिन उसने अब तक सामान वापस नहीं किया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल महेश कुमार को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts