टाउन थाना पुलिस की सराहनीय पहल! एक साल बाद परिवादी को मिला गुम हुआ मोबाइल फोन

परिवादी ने ली राहत की सांस और पुलिस का जताया आभार

Published On

हनुमानगढ़। टाउन पुलिस थाना में कार्यरत कांस्टेबल मुकेश चावला की मेहनत रंग लाई और एक साल पहले गुम हुआ मोबाइल फोन आखिरकार उसके मालिक को वापस मिल गया। पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही से परिवादी ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। जानकारी के अनुसार, राजू खान पुत्र लीलू खान निवासी रूपनगर, टाउन का मोबाइल फोन वर्ष 2024 में गुम हो गया था। इस संबंध में उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही टाउन थाने में प्रार्थना पत्र भी प्रस्तुत किया था। Hanumangarh News

मामले को गंभीरता से लेते हुए कांस्टेबल मुकेश चावला ने लगातार प्रयास जारी रखे और मोबाइल फोन की तलाश में जुटे रहे। उनकी मेहनत के चलते आखिरकार करीब एक वर्ष बाद मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन को विधिवत कार्यवाही के बाद परिवादी राजू खान को सुपुर्द कर दिया। एक साल बाद अपना मोबाइल फोन वापस मिलने पर राजू खान ने खुशी जाहिर करते हुए राजस्थान पुलिस एवं विशेष रूप से कांस्टेबल मुकेश चावला का धन्यवाद किया। इस मौके पर श्रवण वर्मा व अन्य लोगों ने भी पुलिस की इस कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस आमजन की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts