खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Bullet Motorcycle Challan: पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देशानुसार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खरखौदा ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाते पटाखा वाली बुलेट मोटरसाइकिल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसकी आवाज अत्यधिक तेज थी और उसमें अवैध रूप से पटाखा साइलेंसर लगाया गया था, जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी। Kharkhoda
वाहन की जांच करने पर मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। जिस पर ₹33,500 का चालान किया गया तथा नियमों की अवहेलना करने के कारण मोटरसाइकिल को इम्पाउंड किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि अपने वाहनों में किसी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। Kharkhoda
यह भी पढ़ें:– लापता सफाई कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव















