हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एथेंस में इंट...

    एथेंस में इंटरनेशनल वुशु चैम्पियनशिप में प्रताप स्कूल की किरण का चयन

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: एथेंस में इंटरनेशनल वुशु चैम्पियनशिप में प्रताप स्कूल की किरण का चयन

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: प्रताप स्कूल की खिलाड़ी किरण, पुत्री निरंजन निवासी गांव औरंगपुर (झज्जर), का चयन 6th एक्रोपोलिस इंटरनेशनल बसु चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 13 से 15 मार्च तक एथेंस (ग्रीस) में आयोजित होगी। किरण ने हाल ही में छत्तीसगढ़ में आयोजित चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इस प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। वह पहले भी दो बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं।

    इस उपलब्धि पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, खेल निदेशक प्रताप स्कूल, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया तथा वुशु कोच विनोद गुलिया ने किरण को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने कहा कि किरण की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया ने बताया कि विद्यालय के वुशु खिलाड़ियों ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 27 पदक और राष्ट्रीय स्तर पर 261 पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Rupee News: 10,20, 50 नोटों को लेकर केन्द्र सरकार का आया बड़ा बयान, जल्दी पढ़ेेंं