राहत: 66 दिन बाद कोरोना संक्रमण के एक लाख से कम आए नए मामले, 2123 मरीजों की मौत

coronavirus

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट के सिलसिले के बीच 63 दिन बाद संक्रमितों की संख्या एक लाख से कम हुई है और पिछले 24 घंटों के दौरान 86,498 नए मामले सामने आए। सक्रिय मामलों की दर घटकर 4.50 प्रतिशत रह गयी है जबकि रिकवरी दर बढ़कर अब 93.29 फीसदी हो गयी है। इस बीच सोमवार को देश में 33 लाख 64 हजार 476 लोगों का टीकाकरण किया गया जिसके साथ ही 23 करोड़ 61 लाख 98 हजार 726 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 86,498 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 89 लाख 96 हजार 473 हो गया। इस दौरान एक लाख 82 हजार 282 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 73 लाख 41 हजार 462 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 97 हजार 907 कम होकर 13 लाख 03 हजार 702 रह गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 2123 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 51 हजार 309 हो गई है। देश में कोरोना से मृत्यु दर अभी 1.21 फीसदी है।

कोरोना अपडेट

  • नए केस आए: 86,498
  • ठीक हुए: 1.85 लाख लाख
  • मौतें: 2123

यह भी पढ़े – जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

कोरोना अपडेट राज्य

महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 11202 घटकर 1,77,182 रह गए हैं। इसी दौरान राज्य में 21081 और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 55,65,348 हो गयी है जबकि 340 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख के पार 1,00,470 हो गया है।

केरल: इस दौरान सक्रिय मामले 12819 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 1,48,246 रह गयी है तथा 21,921 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 24,83992 हो गयी है जबकि 211 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 10157 हो गयी है।

कर्नाटक: कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 15,681 घटे हैं जिससे इनकी संख्या 2,38,845 रह गयी है। वहीं 340 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 31,920 हो गया है। राज्य में अब तक 2436716 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली: कोरोना के सक्रिय मामले 681 कम हुए हैं और अब इनकी संख्या 5,208 रह गयी है। यहां 36 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 24,627 हो गयी है। वहीं 13,99,640 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

तेलंगाना: सक्रिय मामले 1610 घटकर 25,406 रह गए हैं, जबकि अब तक 3394 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 5,64,303 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

आंध्र प्रदेश: सक्रिय मामले 8916 घटकर 1,14,510 रह गए हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 16,37,149 हो गयी है जबकि 11,552 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

तमिलनाडु: सक्रिय मामलों की संख्या 12,263 घटकर 2,32,026 रह गयी है तथा 351 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 27,356 हो गयी है। वहीं 19,97,299 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटों के दौरान 2263 सक्रिय मामले कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 15,681 रह गयी है। राज्य में इस महामारी से 97 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 21,333 हो गयी है तथा 16,62,069 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़: कोरोना के सक्रिय मामले 2190 घटकर 21,090 रह गए हैं। वहीं 9,47,527 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं जबकि 26 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 13,243 हो गयी है।

मध्य प्रदेश: सक्रिय मामले 1,243 घटकर 8860 रह गए हैं तथा अब तक 7,68,538 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 8369 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

पंजाब: सक्रिय मामले 2,165 घटकर 19995 रह गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 5,45,674 हो गयी है जबकि 15,160 मरीजों की जान जा चुकी है।

गुजरात: सक्रिय मामले 1846 घटकर 16162 रह गए हैं तथा अब तक 9,944 लोगों की मौत हुई है। वहीं 7,90,906 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

हरियाणा: सक्रिय मामले 1073 घटकर 8024 हो गए हैं। राज्य में इस महामारी से 8,751 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 7,46,156 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 8,568 घटकर 26,886 रह गए हैं और इस महामारी के संक्रमण से 16,362 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 13,88,771 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 477 कम होकर 8,231 रह गए है। राज्य में कोरोना वायरस से अभी तक 5424 लोगों की मौत हुई है, जबकि 7,00,224 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना अपडेट राज्य

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 8687 , उत्तराखंड में 6731, झारखंड में 5060, जम्मू-कश्मीर में 4090, असम में 3695, हिमाचल प्रदेश में 3315, ओडिशा में 3035, गोवा में 2840, पुड्डुचेरी में 1638, मणिपुर में 896, चंडीगढ़ में 774, मेघालय में 669 , त्रिपुरा में 572, नागालैंड में 429, सिक्किम में 273, लद्दाख में 195, अरुणाचल प्रदेश में 125, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 123, मिजोरम में 55, लक्षद्वीप में 41 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में चार लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े – राहत: बीते 61 दिनों में पहली बार 1 लाख नए कोरोना संक्रमित मामले मिले

एक माह बाद दिल्ली में मेट्रो सेवाओं की शुरूआत, साढ़े चार लाख यात्रियों ने किया सफर

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 28 दिनों बाद दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सेवाओं की शुरूआत हुई और इस दौरान 50 प्रतिशत यात्रियों ने ही मेट्रो में सवारी की। कोरोना की दूसरी लहर के बाद पिछले महीने दिल्ली सरकार ने मेट्रो सेवाओं को बंद कर दिया था और अब राजधानी में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद आज से मेट्रो की शुरूआत हुई और यात्रियो को एक सीट छोड़कर अन्य सीट पर बैठने की अनुमति थी। यात्रियों को खड़े होकर सफर करने की मनाही थी। मेट्रो के अति व्यस्त समय में लगभग 15 स्टेशनों को रूक-रूक कर बंद कर दिया गया।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार रात जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि मेट्रो रेल में कोरोना संबंधी दिशानिदेर्शों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए नौ फ्लाइंग दस्तों को तैनात किया गया था जो लोगों को कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए समझा रहे थे। रात आठ बजे तक इन दस्तों ने खड़े होकर यात्रा करने वाले 84 यात्रियों को कोच से उतर जाने की सलाह दी और मास्क नहीं पहनने वाले 73 यात्रियों पर जुर्माना लगाया तथा 106 को सामाजिक दूरी का पालन करने तथा मास्क पहनने की सलाह दी। रात नौ बजे तक साढ़े चार लाख यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया और कुल मिलाकर चार हजार स्मार्ट कार्ड यात्रियों ने खरीदे।

टीकाकरण पर मोदी सरकार की नीति अब भी आधी अधूरी : कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्चतम न्यायालय के कड़े रुख तथा कांग्रेस नेतृत्व के दबाव में छह माह के भीतर टीकाकरण पर तीसरी बार नीति बनाकर 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त टीका लगाने की घोषणा तो कर दी लेकिन उनका यह एलान अब भी दोषपूर्ण और आधा अधूरा ही है। सुरजेवाला ने मोदी के देश को संबोधित करने के बाद सभी वयस्क नागरिकों का निशुल्क टीकाकरण करने की उनकी घोषणा पर कहा देर से ही सही लेकिन कांग्रेस के सुझाव को मान लिया गया है। उनका कहना था कि इस नीति में भले ही बहुत खामियां हैं लेकिन बार-बार कांग्रेस नेतृत्व के सुझाव को ठुकराने के बाद अंत में न्यायालय के दबाव में अधूरा ही सही लेकिन नागरिक हित की इस मांग स्वीकार कर लिया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।