हमसे जुड़े

Follow us

31.4 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home कारोबार Stock Market:...

    Stock Market: महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत से झूमा बाजार

    Stock Market
    Stock Market: महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत से झूमा बाजार

    Stock Market: मुंबई (एजेंसी)। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन झूम उठा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 992.74 अंक अर्थात 1.25 प्रतिशत की तेजी के साथ ढाई सप्ताह बाद 80 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 80,109.85 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 314.65 अंक यानी 1.32 प्रतिशत मजबूत होकर 24 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 24,221.90 अंक पर बंद हुआ। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 1.61 प्रतिशत की छलांग लगाकर 45,753.55 अंक और स्मॉलकैप 1.86 प्रतिशत चढ़कर 53,589.30 अंक हो गया।

    इस दौरान बीएसई में कुल 4214 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2699 में तेजी जबकि 1350 में गिरावट रही वहीं 165 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 43 कंपनियों में लिवाली जबकि अन्य सात में बिकवाली हुई। बीएसई के सभी 21 समूहों में तेजी का रुख रहा। इससे इंडस्ट्रियल्स 3.29, कैपिटल गुड्स 3.27, तेल एवं गैस 3.26, कमोडिटीज 0.97, सीडी 1.05, ऊर्जा 2.56, एफएमसीजी 1.00, वित्तीय सेवाएं 1.89, हेल्थकेयर 0.97, आईटी 0.66, दूरसंचार 1.52, आॅटो 0.81, बैंकिंग 2.06, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.00, पावर 1.04, रियल्टी 2.22, टेक 0.55, सर्विसेज 1.68 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.58 प्रतिशत उछाल गए।

    अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिश्रित रुझान रहा। इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 0.33, जर्मनी का डैक्स 0.44 और जापान का निक्केई 1.30 प्रतिशत चढ़ गया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.41 और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.11 प्रतिशत की गिरावट रही।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here