हमसे जुड़े

Follow us

32.1 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home कृषि Modi Cabinet ...

    Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट का किसानों को तोहफा, बढ़ी MSP, PM उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए भी ऐलान

    Jaipur News
    Jaipur News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 दिसंबर को जयपुर में ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का उद्घाटन करेंगे

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने (Modi Cabinet ) कई बड़े फैसले लेकर किसानों और आम नागरिकों को तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए हैं। पहला फैसला प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लेकर है। लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी एक और साल तक जारी रहेगी।

    Rahul Ghandi का वो भाषण जिसकी वहज से गई लोकसभा की सदस्यता

    किसानों को दिया तोहफा | Modi Cabinet

    इसके अलावा सरकार ने किसानों को तोहफा देते हुए विभिन्न कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय किया है। साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा, “किसानों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार विभिन्न कृषि उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करती है।

    कैबिनेट के फैसले से जुड़ी अहम बातें |Modi Cabinet

    वर्ष 2018 में पेश बजट के दौरान केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों के लागत मूल्य का डेढ़ गुना होगा। CCEA ने वर्ष 2023-24 में जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,050 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। यह लागत मूल्य से करीब 63 फीसदी ज्यादा है। यह 300 रुपए प्रति क्विंटल यानी पिछले साल के मुकाबले करीब 6.3 फीसदी ज्यादा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here