बेटी के जन्मदिन पर मानवता भलाई कार्य

पौधरोपण किया, निराश्रित गोवंश को खिलाया गुड़

पीलीबंगा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से डेरा अनुयायी बच्चों के जन्मदिन पर मानवता भलाई के कार्य कर पुण्य कमा रहे हैं। रविवार को स्थानीय नामचर्चा घर में हुई ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में 15 सदस्यीय कमेटी के सदस्य अशोक राजपुरोहित की पौत्री नैरीति के जन्मदिन पर राजपुरोहित परिवार की ओर से पांच जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें:– जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहा मलोट का ‘फूड बैंक’

पौत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दादी मंजू राजपुरोहित, माता मोनिका, यश, प्रवीण राजपुरोहित आदि की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम किया गया तथा निराश्रित गोवंश को गुड़ खिलाया गया। ब्लॉकस्तरीय नामचर्चा में कविराज जोगेन्द्र कमाना, विक्रम, संदीप, मास्टर मोमनचंद, त्रिलोचन सिंह, रामस्वरूप बिलोचांवाला, रामस्वरूप पीलीबंगा, नवजोत, संतसिंह, महेन्द्रसिंह, गुरचरण सिंह, अर्पणसिंह, प्रेम फौजी बड़ोपल, सुरेश कुमार, अजय कुमार, पीके सिंगला, बसंतसिंह ने भजनों के माध्यम से सतगुरू की महिमा का बखान किया। घनश्याम दास भटेजा ने ग्रन्थ में से व्याख्या पढ़कर सुनाई। ब्लॉक भंगीदास भगवान दास इन्सां ने बताया कि ब्लॉक की अगली नामचर्चा 18 दिसम्बर को पंडितांवाली में डेरा अनुयायी दर्शनसिंह के निवास स्थान पर सुबह 11 बजे से 1 बजे तक होगी।

इससे पूर्व 11 दिसम्बर रविवार को पूर्व ब्लॉक भंगीदास बसंतसिंह की धर्मपत्नी राजेन्द्र कौर इन्सां की स्मृÞति में स्थानीय नामचर्चा घर में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामचर्चा होगी। ब्लॉक भंगीदास भगवानदास इन्सां ने डेरे की हिदायतों पर प्रकाश डाला तथा कोलायत में चल रहे सेवा कार्य में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि कोलायत के लिए डेरा अनुयायियों की एक बस सेवा कार्यां के लिए जाएगी। इसके लिए नगर भंगीदास टहलसिंह इन्सां, 15 सदस्यीय कमेटी के जसकरण इन्सां से सम्पर्क किया जा सकता है। नामचर्चा में पीलीबंगा, डबलीराठान सहित आसपास व दूर-दराज क्षेत्र से साध-संगत पहुंची।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।