हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home खेल ओसाका ने तोड़ा...

    ओसाका ने तोड़ा सेरेना का दिल, खिताबी टक्कर ब्रॉडी से

    Naomi Osaka

    मेलबोर्न (एजेंसी)। यूएस ओपन चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका ने लीजेंड खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स का 24वें ग्रैंड स्लेम खिताब का सपना वीरवार को लगातार सेटों में 6-3 6-4 की जीत के साथ तोड़ते हुए वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम आॅस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूनार्मेंट के महिला एकल के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया जहां उनका मुकाबला एक अन्य अमेरिकी खिलाड़ी जेनिफर ब्रॉडी से होगा। ब्रॉडी ने चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा को 6-4 3-6 6-4 से हराया। तीसरी सीड ओसाका ने 10वीं सीड सेरेना को एकतरफा अंदाज में एक घंटे 15 मिनट में हरा दिया।

    इस हार के साथ सेरेना का 24 ग्रैंड स्लेम के रिकॉर्ड की बराबरी करने का सपना एक बार फिर टूट गया। 39 वर्षीय सेरेना की आंखों में मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंसू निकल आये। सेरेना ने कहा कि उनके पास मैच में कई मौके थे लेकिन वह उन्हें भुना नहीं पायीं और उन्होंने लगातार आसान गलतियां की। 23 वर्षीय ओसाका अब अपने चौथे ग्रैंड स्लेम खिताब के लिए अमेरिकी खिलाड़ी ब्रॉडी से भिड़ेंगी। ब्रॉडी ने मुचोवा से अपना मुकाबला एक घंटे 55 मिनट के संघर्ष में जीता और सेरेना की हार से निराश अमेरिकी प्रशंसकों के चेहरों पर खुशी ला दी। 22 वर्षीय ब्रॉडी पहली बार किसी ग्रैंड स्लेम के फाइनल में पहुंची हैं।

    सेरेना ने अपना 23वां ग्रैंड स्लेम जनवरी 2017 में आॅस्ट्रेलियन ओपन में जीता था। वह उसके बाद से चार बार ग्रैंड स्लेम फाइनल में पहुंचीं लेकिन उनका 24वें ग्रैंड स्लेम खिताब का सपना पूरा नहीं हो पाया। सेरेना ने क्वार्टरफाइनल में विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप को हराया था लेकिन वह उस प्रदर्शन को ओसाका के सामने नहीं दोहरा सकीं। सेरेना ने मेलबोर्न में सात खिताब जीते हैं लेकिन पिछले चार साल से उनका इंतजार समाप्त नहीं हो रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।